दो किलो गांजा के साथ हटकेशर वार्ड की महिला गिरफ्तार

गांजा बेच रही एक महिला को दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से दो किलो 146 ग्राम गांजा जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धमतरी को 14 फरवरी को मूखबिर से सूचना मिली कि शासकीय स्कूल हटकेश्वर वार्ड में एक महिला गांजा बेच रही है। पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची। रेड कार्रवाई कर संदेही को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपित महिला ने अपना नाम दुर्गेश्वरी साहू 23 वर्ष शासकीय स्कूल के पास हटकेश्वर वार्ड धमतरी होना बताया। आरोपिता एक खाकी कलर में बंधी पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को रखी हुई थी। उसके पास से दो किलो 146 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने गांजा को सील बंद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया। पुलिस ने इस जुर्म में आरोपिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, सउनि संतोषी नेताम, अनिल यदु, आरक्षक गणेश नेताम, महिला आरक्षक जागृति, हेमलता मरकाम, गोदावरी ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *