ऐतिहासिक महायज्ञ के पूर्व निमंत्रण यात्रा की तैयारियां तेज

बेनीगंज/हरदोई_अहिरोरी ब्लाक के काईमऊ में महाशिवरात्रि के अवसर पर विख्यात कथा व्यास पंडित अनमोल कृष्ण के निर्देशन व अनमोल गुरुकुलम परिवार मथुरा के तत्वावधान में 2 से 10 मार्च तक 108 कुण्डीय विराट लक्ष्मीनारायण महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला व मेला महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि दशकों से मथुरा में संचालित अनमोल गुरुकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट व श्रीकृष्ण भागवत प्रशिक्षण संस्थान के संस्थापक व प्रसिद्ध भागवत व्यास पंडित अनमोल कृष्ण महाराज ने अपनी जन्म स्थली गांव काईमऊ में भव्य मंदिर निर्माण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सर्व कष्ट निवारणार्थ 108 कुण्डीय विराट यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का संकल्प लिया। जिस पर अब बड़े स्तर की तैयारियां प्रारम्भ हैं। बीते 5 नवंबर को भूमि पूजन व आमंत्रण पत्र के विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। एक किलो मीटर के दायरे में इंटरलाकिंग हवन सामग्री यज्ञ मंडप सजावट मार्ग निर्माण सहित अनेक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वहीं आगामी 24 फरवरी को अहिरोरी स्थित मिनी स्टेडियम से श्रीव्यास की मौजूदगी में सैकड़ो वाहनों की उपस्थिति में महायज्ञ के आमंत्रण की यात्रा निकालकर सभी को पुण्यलाभ के भागी बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कलश यात्रा आयोजन में 1008 कलशों से कलश-यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में काईमऊ स्थित ब्रह्मदेव स्थान कार्यक्रम स्थल पर विश्व विख्यात रासाचार्य पंडित देवकीनंदन महाराज वृंदावन के नेतृत्व में रोजाना 3 व 9 मार्च को रात्रि 8 से 11 तक तमाम रासलीलाओं का सजीव चित्रण किया जाएगा। वहीं श्रीव्यास द्वारा 2 व 8 मार्च को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी, जबकि विख्यात यज्ञाचार्य आचार्य सर्वेश शुक्ल नैमिषारण्य व आचार्य भगवन कृष्ण शास्त्री वृंदावन द्वारा नित्यप्रति सुबह 10 से 12 बजे सायं 5 से 7 बजे विराट 108 कुण्डीय यज्ञ आयोजित होगा। वहीं 8 मार्च को मंदिर में स्थापित हुई मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा भी प्रस्तावित है। आयोजन में विशिष्ट संरक्षकों में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक प्रभाष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने व नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, अशुतोष शुक्ला उर्फ राकू को मनोनीत किया गया है। आयोजन में सम्मिलित होने वाले अति विशिष्ट संतों में संतोष दास खाकी वनगढ़ आश्रम नैमिषारण्य अनिल शास्त्री व्यासपीठ नैमिषारण्य व 1008 महंत पवन दास महाराज हनुमानगढ़ी,नैमिषारण्य सहित देश दुनियां के तमाम संत सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *