थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 06.02.2024 को वादिनी द्वारा थाना लोहियानगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करायी गयी कि अभियुक्त हारून पुत्र शराफत निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर मेरठ द्वारा वादिया के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करना व दो अन्य अभियुक्ता द्वारा वादिया के साथ गाली गलौंच कर धमकी देते हुए नग्न अवस्था के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 52/2024 धारा 376/504/506/328 भादवि व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त से धारा 328 भादवि का विलोपन किया गया। दिनांक 15.02.2024 को थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त हारुन पुत्र सराफत निवासी गली नं0 7 जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर जनपद मेरठ को गली नं0 7 जाकिर कालोनी से समय करीब 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
हारुन पुत्र सराफत निवासी गली न0 7 जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर जनपद मेरठ
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 संजय पाण्डेय थाना लोहियानगर
2. का0 106 राहुल सिंह थाना लोहियानगर
3. का0 2334 पिन्टू सिंह थाना लोहियानगर
4. म0का0 750 प्रियंका चौधरी थाना लोहियानगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *