थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित अलफहीम मीट फैक्ट्री हापुड रोड में चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण को थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

दिनांक 15/16.01.2024 की रात्रि समय 01.00 बजे में अलफहीम मीट फैक्ट्री हापुड रोड अज्ञात 03 चोर द्वारा फैक्ट्री से मोटर इलेकट्रिक पैनल के पार्टस, कंप्रेसर विजली के तार आदि सामान चोरी कर के सम्बन्ध में वादी श्री जफर पुत्र जमालद्दीन निवासी जिला पुंछ तहसील सूरनकोर जम्मू कश्मीर हाल निवासी ग्राम अल्लीपुर हापुड रोड मेरठ थाना लोहियानगर मेरठ के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 24/2024 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात 03 चोरों के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जनपद मेरठ में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 16.02.2024 को थाना लोहियानगर मेरठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्रहम कालोनी के पीछे नूरगार्डन वाले रास्ते के बगल में खाली पडे मैदान से 03 अभियुक्तगण से मय मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये माल व अभियुक्त इरशाद को एक तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडे गये अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढोतरी तथा अभियुक्त इरशाद से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस के बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम की बढोतरी की गयी। अभियुक्तगण को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1. इरशाद पुत्र बशीर निवासी उज्जवल कालोनी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
2. यामीन पुत्र मौ0 सफी निवासी उज्जवल गार्डन महफूज मस्जिद के पास थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
3. सुमित पुत्र रामवतार निवासी मुजक्कीपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ।
बरामदगी का विवरणः-
1. 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. चोरी की 01 बिजली की मोटर तथा दो बिजली के तार (करीब 1.5 इंच मोटा) के टुकडे लम्बाई क्रमशः-करीब 20 मीटर एवं 12 मीटर लम्बे।
3. सीजशुदा 02 मोटर साइकिल अपाची यूपी15डीएस8605 तथा हीरो पैशन यूपी15डीएक्स2767 अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट।
अभियुक्त इरशाद का आपराधिक इतिहासः
1. मु0अ0सं0 29/2014 धारा 379,411 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
2. मु0अ0सं0 45/2014 धारा 379,411 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
3. मु0अ0सं0- 55/2014 धारा 379,411 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
4. मु0अ0सं0- 102/2014 धारा 379 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
5. मु0अ0सं0 107/2014 धारा 379 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
6. मु0अ0सं0 112/2018 धारा 136,140 विद्युत अधि0 थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
7. मु0अ0सं0- 268/2018 धारा 136 विद्युत अधि0 थाना कोतवाली गाजियाबाद
8. मु0अ0सं0- 533/2018 धारा 379,411,120बी,34 भादवि थाना कोतवाली गाजियाबाद
9. मु0अ0सं0- 543/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजियाबाद
10. मु0अ0सं0- 547/2018 धारा 411,120बी भादवि थाना कोतवाली गाजियाबाद
11. मु0अ0सं0- 378/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना ब्रह्मपुरी मेरठ
12. मु0अ0सं0 24/2024 धारा 380/411 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना लोहियानगर मेरठ
अभियुक्त यामीन का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 24/2024 धारा 380/411 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना लोहियानगर मेरठ
अभियुक्त सुमित का आपराधिक इतिहासः
1. मु0अ0सं0 416/2013 धारा 323,336,354,354ख भादवि थाना परतापुर मेरठ।
2. मु0अ0सं0 24/2024 धारा 380/411 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना लोहियानगर मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 संजय पाण्डेय थाना लोहियानगर
2. उ0नि0 श्री शिवरूद्ध सिंह थाना लोहियानगर
3. है0का0 494 सुमित कुमार थाना लोहियानगर
4. है0का0 1167 रविन्द्र मावी थाना लोहियानगर
5. है0का0 53 वीर सिंह थाना लोहियानगर
6. का0 451 योगेश मावी थाना लोहियानगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *