दो प्रेमियों संग होटल के रूम में थी डॉक्टर पत्नी, अचानक आ पहुंचा पति और फिर…

खनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित एक होटल में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक महिला डॉक्टर होटल के बंद रूम में दो प्रेमियों संग रंगरलियां मना रहीं थी। तभी उसका पति वहां आ पहुंचा। पत्नी को गैर मर्दों के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति आगबबूला हो उठा।उसने पत्नी को पीटा ही, उसके दोनों प्रेमियों को भी धुन डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।होटल पहुंचे पति के साथ उसके परिवार वाले भी थे। परिजनों ने भी तीनों को जमकर पीटा। पिटाई की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो महिला और दोनों प्रेमियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि, पति-पत्नी के रिश्तों में अनबन थी। दोनों के बीच पिछले दो सालों से किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस वजह से दोनों अलग-अलग रहते हैं। डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में काम करती है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर बहुत दिनों से नजर रख रहा था। बुधवार को महिला डॉक्टर दो प्रेमियों के साथ होटल में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जब पति ने जबरन होटल का दरवाजा खुलवाया, तो तीनों बाथरूम के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले।डॉक्टर पति को जब इसका पता चला, तो वो पूरे परिवार को लेकर होटल जा पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ दबोच लिया। पति ने बताया कि उनका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के गैर-मर्दों के साथ नाजायज संबंध थे। इस बात को लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था। पति ने बताया कि शादीशुदा रिश्ते को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं मानी। ससुराल वालों ने भी उसे कई बार समझाया। आरोप है कि डॉक्टर महिला पति और ससुराल वालों को झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी देती थी। इस बीच दो साल पहले वो घर छोड़कर अलग घर लेकर रहने लगी। मगर उनके बीच तलाक नहीं हुआ था। पति की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने बताया है कि हर एंगल से इसकी तफ्तीफ की जाएगी। हालाँकि, अब सुप्रीम कोर्ट ने “व्यभिचार” को अपराध की श्रेणी से हटा दिया है, इसलिए माना जा रहा है कि पुलिस ऐसे मामलों में कुछ नहीं कर सकती। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि, विवाहेतर संबंध बनाना अब अपराध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *