गायत्री मंदिर पिहानी में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुख- समृद्धि के लिए की प्रार्थना

गायत्री मंदिर पिहानी में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुख- समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

हरदोई पिहानी


कस्बे के गायत्री मंदिर पर पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, गेहूं की बालियां व फूल चढ़ाए। जल तथा दूध से शिवजी का अभिषेक किया। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। शिव आराधना के पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का पूजन- अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा। अनिल राठौर ने यज्ञ का संचालन किया। गुड्डू रस्तोगी ने विशेष पूजन किया। गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी मृदुल कपूर ने महाशिवरात्रि पर पर विशेष पूजन संपन्न कराया। ट्रस्टी मृदुल कपूर ने कहा किमहाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों द्वारा धूम से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एवं अभिषेक करके श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हैं। लोगों ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। पूरे दिन शिवालय में घंटा- घड़ियाल गूंजते रहे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति में भक्तों ने मादक पदार्थ का सेवन न करने का संकल्प लिया। रामेश्वर शर्मा ,रजनीश मिश्रा, शिव रस्तोगी अमित गुप्ता, उमा कपूर ,साधना कपूर, निखिल गुप्ता ,अंकित हर्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *