Holi 2024: राम मंदिर में रामलला की पहली होली, रंगों में सराबोर हुए भक्त

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में पहली होली मनाई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ भक्तों ने होली मनाई जिसकी भव्य तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।अयोध्या के राम मंदिर में होली उत्सव के दौरान, भगवान राम लला को गुलाल लगाया गया है।भगवान को कचौरी, गुझिया, पुरी, खीर आदि जैसे विशेष व्यंजन बी चढ़ाए गए। पुजारी ने भगवान राम को रंग लगाने के बाद भक्तों के बीच फूलो की वर्षा कर फूलों वाली होली खेली है।होली समारोह से पहले, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने राम लला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन पर गहरी खुशी व्यक्त की।

होली के लिए अयोध्या के मंदिरों को फूलों से सजाया गया


गौरतलब है कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, शहर भर के कई अन्य मंदिरों को होली 2024 के लिए सजाया गया। इसके अलावा, सभी मठों और आश्रमों में इस साल के उत्सव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कनक भवन, दशरथ महल, हनुमान गढ़ी आदि अन्य मंदिरों की भी विशेष शोभा होगी। दशरथ महल वह स्थान है जहां भगवान राम के पिता अयोध्या में रहते थे।चूंकि इस साल की होली राम मंदिर निर्माण के बाद पहली है, इसलिए भक्तों को उत्सव का हिस्सा बनाने की व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्रीय गायक होली पर प्रस्तुति देंगे और हनुमान गढ़ी के नागा साधु भी त्योहार मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *