राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। एक तरफ जहां राजस्थानी भाषा को लेकर विवाद हुआ तो संस्कृत में शपथ लेने को लेकर एक मुस्लिम विधायक चर्चा में आए।
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचत विधायक ने शपथ ली। एक तरफ जहां राजस्थानी भाषा में शपथ को लेकर विवाद हुआ तो संस्कृत में लेकर दो मुस्लिम विधायक चर्चा में आ गए। डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान और अलवर के रामगढ़ से जीते जुबेर खान ने संस्कृत में शपथ।
डीडवाना से विधायक- यूनुस खान 33 दिसंबर को जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो डीडवाना सीट पर यूनुस खान कांग्रेस और भाजपा को चौंकाते हुए विजेता घोषित हुए। यूनुस खान ने कांग्रेस के चेतन सिंह चौधरी को 2392 वोट से हराया। यूनुस खान को 70952 वोट हासिल हुए। इस सीट पर भाजपा के जीतेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे। यूनुस खान भाजपा के नेता रहे हैं। उनकी गिनती राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी नेताओं में होती थी। उन्होंने भाजपा से डीडवाना सीट से टिकट मांगा था। लेकिन भाजपा ने यहां से जीतेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया। टिकट कटने से नाराज हुए यूनुस चुनाव में निर्दलीय उतरे और जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
कांग्रेस विधायक जुबेर खान कांग्रेस के विधायक जुबेर खान ने भी संस्कृत में शपथ ली। जुबेर खान रामगढ़ सीट से जीतकर विधानसभा में शामिल हुए। रामगढ़ सीट पर जुबैर खान ने 19696 वोट से जीत हासिल की। दोनो विधायक की संस्कृक में शपथ लेनी की विडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
राजस्थान के विधायक युनुस खान ने संस्कृत भाषा में शपथ ली।❤️pic.twitter.com/DVOXdX4ERW
— Dhruv Tripathi (@Dhruv_tr108) December 20, 2023