दुष्कर्म के आरोपित ने न्यायालय में सरेंडर किया, जेल

मुरादाबाद,जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर गांव में ही रहने वाली किशोरी को निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला डीआईजी के आदेश पर दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपित ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को निकाह करने का झांसा देकर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। वहीं दुष्कर्म के आरोपित शमी अहमद उर्फ समीर अली ने पुलिस का दबाव पड़ने पर बुधवार शाम को मुरादाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।थाना ठाकुरद्वारा के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय ने शमी अहमद को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *