वाहन चालक ने नियंत्रण खोया, 14 लोगों की मौत और 21 घायल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया, मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार तड़के चालक के नियंत्रण खोने के कारण एक पिकअप वाहन पलट जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना डिंडोरी जिले के शाहपुरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई, जब पीड़ित “भगवान भराई” कार्यक्रम से लौट रहे थे।राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए चार लाख के मुआवजे की घोषणा की। मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को बचाव कार्यों की निगरानी के लिए डिंडोरी में दुर्घटनास्थल पर जाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *