दोस्त की पत्नी को किया फोन और गंवानी पड़ गई जान, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने मिलकर एक 45 साल के शख्स की हत्या कर दी। उसकी लाश उसी के घर से बरामद की गई थी। हत्या मंगलवार को की गई। बुधवार को उसका शव उसके किराए के घर में मिला जिसके बाद भतीजे प्रिंस ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शख्स की पहचान संजय दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संजय दास ने आरोपी की पत्नी को फोन किया था। आरोपी ने इसी बात से नाराज होकर शख्स की हत्या कर दी। आरोपी सोनू और संजय दोनों अच्छे दोस्त थे। संजय का उसके घर पर आना जाना भी लगा रहता था।

बताया जा रहा है कि संजय ने सोनू की पत्नी को फोन किया था जिससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सोनू ने संजय की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में पवन कुमार नाम के शख्स ने भी सोनू की मदद की। सोनू बसलंबी इलाके का रहने वाला है जबकि पवन कुमार फाजिलपुर बदली में रहता है।

बुधवार को संजय का शव उसके घर में मिला तो तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। संजय के शरीर पर काफी सारे चोटों के निशान थे। इससे पुलिस हत्या का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया था कि संजय ने उसकी पत्नी को फोन किया था और कहा था कि वो उनके घर आ रहा है। इसी बात से सोनू नाराज था।

उसने बताया कि उसने पवन के साथ मिलकर संजय को मारने का प्लान बनाया। दोनों आरोपी उसके घर पहुंचे और उसे वहां से कार में बैठाकर एक खेत में ले गए। वहां उन्होंने उसे लाठियों से पीठा जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों ने उसे उसके घर छोड़ दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *