समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेता BJP नेता गिरफ्तार, हरियाणवी कलाकार से जुड़ा है मामला

रियाणा के हांसी शहर में दुष्कर्म के एक मामले में समझौता करवाने के नाम पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लेते भाजपा नेता कपिल नेहरू सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। मामला हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है।नवीन नारू पर बीते वर्ष दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसी मामले में समझौते के नाम पर यह राशि ली जा रही थी।दिसंबर में शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन वर्ष पहले नवीन नारू के संपर्क में आई थी। तब नारू ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया था। पिछले तीन साल से वह वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था।बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नारू की पत्नी और हरियाणवी कलाकारों ने तब तत्कालीन एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिलकर बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने पैसे ऐंठने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है।

राहगीरी में प्रस्तुति देता था नारू
नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता था। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उसके कई गाने हिट भी हो चुके हैं।

भाजपा से पहले जजपा में था नेहरू
कपिल नेहरू भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। इससे पहले जजपा का शहरी युवा प्रधान था। अक्सर सोशल मीडिया पर मंत्री, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ फोटो डालता रहता था। बीते दिनों गणतंत्र दिवस समारोह पर उसे प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया गया था।

इस मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया गया है। दोनों पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। – मकसूद अहमद, एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *