विधवा को क्लेम दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पति की मौत का क्लेम दिलाने का झांसा देकर विधवा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।आरोपित ने पीड़िता के गहने भी हड़प लिए। पीड़िता ने अजमेर के अरांई थाने में मामला दर्ज करवाया है।अरांई थाना पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि साल 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी। गांव में रहने वाला युवक उसके घर आया और पति का क्लेम पास करवाने का झांसा दिया था। झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी मोबाइल में बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रेप किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। इसके साथ ही उसके पति की मौत पर मिले क्लेम के पैसे भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *