वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया, कम्युनिस्ट पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार किया

वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार, 20 मार्च को राष्ट्रपति वो वान थुओंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

वो वान थुओंग ने एक साल से अधिक समय तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया। सरकारी मीडिया वीएन एक्सप्रेस ने यह खबर दी।

सरकार ने एक बयान में कहा कि थुओंग ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है। बयान में “कमियों” का हवाला देते हुए राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत दिया गया जो देश में विदेशी निवेशकों के विश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है। बयान में कहा कि “कमियों ने जनता की राय पर नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे पार्टी, राज्य और व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।”

कम्युनिस्ट पार्टी शासित वियतनाम में निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल पार्टी कमेटी ने थुओंग के चुनाव के लगभग एक साल बाद ही उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी। 54 वर्षीय थुओंग मार्च 2023 में राष्ट्रपति बने। 1970 के दशक के मध्य में आधुनिक वियतनाम के युद्ध से उभरने के बाद वह सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे। वियतनाम में राष्ट्रपति का पद काफी हद तक औपचारिक है और देश के राजनीतिक पदानुक्रम में तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *