पंजाब: सीएम भगवंत मान ने लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में किया रोड शो, बोले- जनता नया इतिहास रचेगी

लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार पूरी तैयारी और जोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ताबड़तोड़ चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने बुधवार को लोकसभा हलका खडूर साहिब के जीरा में पार्टी प्रत्याशी लाल जीत सिंह भुल्लर के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर विश्वास हो गया है कि हमारी जीत पक्की है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों के अपार उत्साह और जोश ने यह साबित कर दिया है कि खडूर साहिब की धरती क्रांतिकारियों की छुईमुई है। रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज कर जनता नया इतिहास रचेगी। आपके सम्मान और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद।

बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी एक जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *