महाराष्ट्र: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिग का किया अपहरण, फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश; विरोध करने पर किया मासूम का मर्डर

वी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से शर्मनाक घटना सामने आई जिसने इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस ने शनिवार को नवी मुंबई स्थित एक तालाब से 12 वर्षीय बच्चे का शव निकाला। मामले की जांच की तो चौकाने वाला सच सामने आया।पुलिस के मुताबिक, दो भाईयों ने बच्चे की हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का विरोध करने पर की और उसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने ठाकुरपाड़ा इलाके से लड़के का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला।पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वह लापता हो गया, जिसके बाद शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस को जब शव मिला तो लड़के के हाथ बंधे हुए और सिर पर चोट निशान पाए गए। पुलिस ने जांच के आधार पर अपराध के लिए रमजान मोहम्मद कुद्दुस शेख (20) और उसके भाई आजाद मोहम्मद कुद्दुस शेख (30) पर कार्रवाई की।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि भाईयों में से एक रमजान ने लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन उसने विरोध किया और शोर मचा दिया। उसने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया और कपड़े के टुकड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित का शव परिवार को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *