इश्क में आशिक बना कातिल ‘प्रपोज डे’ पर प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

Telangana: 9 साल लगातार चलता रहा प्यार, फिर बीच में आया परिवार और प्रेमी ने प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार। जी हां… तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी।

जिससे आशिक को बर्दास्त नहीं हुआ।

प्रपोज डे के दिन हत्यारे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

आरोपी की पहचान जुकांति श्रीकांत (27) के तौर पर हुई है। दिल दहलाने वाली यह घटना राज्य के निर्मल जिले में खानापुर के शिवाजी नगर की है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

9 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे

पुलिस के अनुसार, जुकांति श्रीकांत (27) और अलेख्या (20) बीते 9 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, लड़की के माता-पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर न था। घरवालों ने अपनी बेटी की शादी कहीं और करने का फैसला किया।

परिवार के लोगों ने बेटी को भी समझाया। बेटी ने भी परिवार की बात मानी और श्रीकांत को नजरअंदाज करना शुरू किया। लेकिन, अपनी प्रेमिका से खुद को नजरअंदाज किए जाना उसे बर्दास्त नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि जब 8 फरवरी को अलेख्या सिलाई सीखने के बाद घर लौट रही थी तो पीछे से उसके प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि अलेख्या की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर लड़की के पक्ष की ओर से बीच बचाव करने आई उनकी भाभी भी घायल हो गई। हालांकि, स्थानीय की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *