*कुएं में उतराई मिली दो बहनों की लाशें*

*कुएं में उतराई मिली दो बहनों की लाशें*

*शुक्रवार को तड़के घर से लापता हुई थी दोनो बहने*

*नई दिल्ली* चित्रकूट घर से लापता दो बहनों की लाश कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बहने शुक्रवार को तड़के घर से लापता हो गई थी। रविवार सुबह घर के ही पास एक कुएं में दोनों बहनों की लाशें मिली। रिपोर्ट के अनुसार घर वालों ने शुक्रवार की शाम थाने पहुंचकर उनके गायब होने की शिकायत की थी‌। एक दिन बाद ही दोनों बहनों की लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। जानकारी में बताया गया कि चित्रकूट के नादिन कुर्मियान गांव निवासी दोनों लड़कियां जिनकी उम्र 22 और 18 वर्ष बताई गई है तड़के अचानक घर से गायब हो गई परिजनों के दिनभर खोजने पर भी जब दोनों बहने नहीं मिली तो परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को भी अवगत कराया। रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे घर के करीब ग्रामीणों ने कुए में शव उतराया देखा तो परिजनों को अवगत कराया। परिजनों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव कुएं से निकलवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *