‘जिहादियों के साथ है कांग्रेस का हाथ’, भाजपा सांसद सुनील सोनी ने लगाया आरोप

hhattisgarh BJP MP Sunil Soni Attack on Congress: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। लेकिन इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

लगातार प्रदेश के कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबागी जंग हो रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ‘जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है’।

 

 

 

कांग्रेस पर भाजपा सांसद का हमला

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस जैसे बयान देती है उससे यह साफ है कि जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस खुद संविधान का विरोध करती है, यही कांग्रेस थी जिसने देश पर इमरजेंसी को थोपा था। इसलिए आज कांग्रेस की दशा और दिशा कहीं दिख नहीं रही है।

: गृहमंत्री अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ के साय सरकार की तारीफ, CM विष्णुदेव ने जताया अभारा

नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी

इसके साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य सरकार को मिली तारीफ पर बात करते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। 100 नक्सली मारे गए और प्रमाण के साथ उनके फोटो प्रकाशित किए गए हैं। सीएम साय ने लगातार कहा कि अगर हिंसा नहीं होगी तो सरकार बात करने को तैयार हैं। लेकिन अगर हिंसा होगी तो नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 3 साल में नक्सल समाप्त हो जाएंगा। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वर्ग बस्तर में देश और विदेश के लोग आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *