पिहानी में भाजपा के ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ

पिहानी में भाजपा के ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ,

 

प्रेस कांफ्रेंस के जरिए विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा ने कहा- मोदी के काम के साथ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ

 

 

कस्बा पिहानी के भाजपा पार्टी कार्यालय पर विधायक श्याम प्रकाश के प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के काम उनके नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ है। इस समय माहौल भाजपा के अनुकूल है। ऐसे में इस बार हमें लोकसभा सीट जीतने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना है। धर्मेश मिश्रा ने कहा कि हमें बूथ संरचना को और सुदृढ़ करते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद व संबंध को और अधिक प्रगाढ़ करना है। राजनीतिक दलों के व्यवहार और कार्यपद्धति को जनता हमेशा याद रखती है और वक्त आने पर जवाब भी देती है। भाजपा प्रत्याशी का मतलब कमल का फूल, हमें बस यही मानकर चलना है।

 

विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा ,नगर प्रतिनिधि विपिन मिश्रा ,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ,नीरज सिंह ,रामदास कटियार,प्रदीप अवस्थी, अभिषेक वैश्य रिशु ,अवधेश रस्तोगी , मुजाविर हुसैन जैदी, विमलेश तिवारी, बृजेश गुप्ता, रितेश सिंह , शब्बू मिश्रा , पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने भाजपा के ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ का संचालन किया।विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ सुझाव पेटिका में जनता के सुझावों को एकत्र किया गया जो लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड काल के जरिये भी पार्टी के संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। विमलेश तिवारी व रामदास कटियार सहित कई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिहानी को तहसील व नगर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग संकल्प पत्र के जरिए की है

 

भाजपा अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि हम बूथ को जितना सशक्त और सामर्थ्यवान होगा, परिणाम उतना ही अनुकूल आएगा। जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ जनता के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

अपना हर संकल्प पूरा करती है भाजपा : मुजाबिर हुसैन जैदी

 

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुजाबिर हुसैन जैदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे। भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। हमारा कोई गुप्त नहीं बल्कि खुला एजेंडा होता है।

संविधान का अनुच्छेद 370 हो या श्रीराम मंदिर का निर्माण, ये सभी बातें हमारे संकल्प पत्रों का हिस्सा रही हैं। हमारे सभी संकल्पों को मोदी-योगी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

 

यह सपा, बसपा व कांग्रेस का स्थायी इलाज करने वाला चुनाव– नगर प्रतिनिधि विपिन मिश्रा

 

नगर विधायक प्रतिनिधि विपिन मिश्रा न ने कहा कि भाजपा सदैव जनता और उसके सुझावों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती है। डबल इंजन की सरकार सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन की भांति योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है और निश्चित विजय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। 2024 का लोकसभा चुनाव सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे दलों का स्थायी इलाज करने वाला चुनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *