Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनावी परीक्षा में मोदी सरकार के कितने केंद्रीय मंत्री हुए पास और फेल? यहां देखें LIST

नलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नजीते घोषित कर दिए गए है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को हासिल कर लिया है।वहीं, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि अन्य के खाते में 18 सीटें गई हैं।भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कई ऐसे दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा, जिसमें से कई को जीत हासिल हुई तो वहीं कई को हार का करारा सामना करना पड़ा।

जीतने वाले नेताओं के नाम

  • नितिन गडकरी – कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को 1.3 लाख वोटों के अंतर से हराया (नागपुर सीट)
  • अमित शाह– 7.4 लाख वोटों के अंतर से हासिल की जीत (गांधीनगर सीट)
  • अनुराग ठाकुर– कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को हराया (हमीरपुर सीट)
  • जी किशन रेड्डी– कांग्रेस उम्मीदवार को 49 हजार वोटों से हराया (सिकंदराबाद सीट)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया– कांग्रेस उम्मीदवार राव यादवेंद्र सिंह को हराया (गुना सीट)
  • गिरिराज सिंह- 81 हजार वोटों से मिली जीत (बेगुसराय सीट)
  • सर्बानंद सोनोवाल-2,79,000 वोटों से जीत हासिल की (डिब्रूगढ़ सीट)
  • पुरुषोत्तम रुपाला– 4.8 लाख वोटों के अंतर के साथ जीते (राजकोट सीट)
  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे-47 हजार वोटों से जीते (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट)
  • नित्यानंद राय-आरजेडी के आलोक मेहता को 4,661 वोटों से हराया (उजियारपुर सीट)
  • अजय भट्ट– कांग्रेस के प्रकाश जोशी को दी शिकस्त (नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट)
  • भूपेंद्र यादव– कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 मतों से मात दी।
  • किरण रिजिजू– 1,00,738 मतों से मिली जीत।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत – 1,15,677 वोटों से मिली जीत।
  • अर्जुन राम मेघवाल– 55 हजार वोटों से हासिल की जीत।
  • मनसुख मंडाविया-3,83,360 वोटों से जीते।
  • धर्मेंद्र प्रधान-1,19,836 वोटों से मिली जीत।
  • प्रल्हाद जोशी– कांग्रेस उम्मीदवार विनोद आसुती को 97,324 वोटों के अंतर से हराया।
  • शोभा करंदलाजे-2,59,476 वोटों के अंतर से मिली जीत।
  • राजनाथ सिंह-1,35,159 वोटों से जीते।
  • पीयूष गोयल-कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल को हराया।

हारने वाले नेताओं का नाम

  • स्मृति ईरानी- कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 1.6 लाख वोटों से हारी।
  • राजीव चंद्रशेखर – कांग्रेस के शशि थरूर से 16,077 से ज्यादा वोटों से हारे।
  • अजय मिश्रा टेनी –समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा से हारे।
  • सुभाष सरकार –तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों से हारे।
  • अर्जुन मुंडा –1.4 लाख वोटों से मिली हार।
  • कैलाश चौधरी – बाड़मेर सीट से हारे।
  • एल मुरुगन –डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से मिली हार।
  • निसिथ प्रमाणिक- टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे।
  • संजीव बालियान –समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हारे।
  • भगवंत खूबा-कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे से हारे।
  • कौशल किशोर-समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से हारे।
  • महेंद्र नाथ पांडे- सपा के बीरेंद्र सिंह से 21,565 वोटों से हारे।
  • कपिल पाटिल-एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया।
  • रावसाहेब दानवे-कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने हराया।
  • भारती पवार-एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *