दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्याययिक हिरास को 20 मई तक बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को फिलहाल अंतरिम जमानत नहीं हुई है।केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आप लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमले कर रही है।वहीं बुधवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया है।प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा इन लोगों ने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करके AAP को खत्म कर देंगे, लेकिन इनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से हमारी पार्टी और भी मजबूत हुई। कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आ गया।इन लोगों को लगा कि ऐसा करके यह 400 सीटें प्राप्त कर लेंगे और अपनी तानाशाही जारी रखेंगे, लेकिन इनका यह दांव इनके ही खिलाफ हो गया।
.@ArvindKejriwal जी और @HemantSorenJMM जी की गिरफ्तारी नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है।
इन लोगों ने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करके AAP को ख़त्म कर देंगे, लेकिन इनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। केजरीवाल जी गिरफ्तारी से हमारी पार्टी और भी मजबूत… pic.twitter.com/ax3uHnzygz
— AAP (@AamAadmiParty) May 8, 2024